शिव मंदिर में भव्य महा भंडारा का आयोजन महाशिवरात्रि के उपल क्ष्य किया गया

मातृ दृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 16 फरवरी को सेक्टर 6 सड़क 67- 68  में शिव मंदिर  में भव्य महा भंडारा का आयोजन महाशिवरात्रि के उपल क्ष्य किया गया जिसमें मुख्बयतः परमजीत सैनी ,मनीष भाई ,संदीप जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष और महेंद्र प्रताप सिंह श्रवण जायसवाल राष्ट्रीय सचिव ,भारत भूषण पांडे अध्यक्ष भिलाई  के साथ कॉलोनी के लोगों ने भरपूर सहयोग कर आज का महाभंडारा को सार्थक कर दिया साथ ही साथ महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू भाई के द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें रक्तदान करने वाले को एक प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया जिसका कॉलोनी के निवासियों ने भरपूर सहयोग दिया लगभग 25 लोगों ने रक्तदान किया जो कि अभूतपूर्व कदम रहा यह महाभंडारा पिछले 34 वर्षों से निर्बाध रूप से परमजीत सैनी ,एवं उनके मित्रों के सहयोग से किया जा रहा है इसमें किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लिया जाता सिर्फ और सिर्फ सहयोगियों और मित्रों के दान द्वारा यह महाभंडारा किया जाता है अंत में सभी कॉलोनी वासियों के अपार सहयोग का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद
जय भोलेनाथ सबका कल्याण करे !

Donate Now

Support a cause that matters—donate now and change lives today.

Become a Member

Become a member today and join us in making a difference.

Get In Touch

Get in touch with us today—we're here to help you always.